HomeCITYजश्न-ए-शीरख्वार-ए-कर्बला का आयोजन कल 

जश्न-ए-शीरख्वार-ए-कर्बला का आयोजन कल 

लखनऊ, 15 अप्रैल । हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के छह महीने के फरजंद हजरत अली असगर अलैहिस्सलाम की विलादत के सिलसिले में कल 16 अप्रैल 2026 को दोपहर 2 बजे से मग़रिब तक एक तरही महफिल का आयोजन किया जाएगा। जश्न-ए-शीरख्वार-ए-कर्बला के उन्वान से होने वाला ये जश्न हिंदुस्तान के मशहूर शायर-ए-अहले बैत जनाब नय्यर मजीदी की रिहाइशगाह नख़ास में मुनअक़्क़िद होगा। यह महफिल हर साल की तरह इस साल भी बहुत एहतेमाम के साथ मनाई जाएगी।

इस बार महफिल का मिसरा है — “देना है तहनीयत मुझे उम्में रबाब को”। इस मिसरे में रबाब, जवाब, आफताब, माहताब, गुलाब आदि काफ़िए हैं और इसकी रदीफ (को) रखी गई है। सभी शायर कुरंदाजी के हिसाब से अपना कलाम पेश करेंगे।

महफिल में मुतारनिम शायर छह शेर पढ़ेंगे और तहतुल लफ्ज़ शायरों के लिए आठ शेरों की कैद रखी गई है। महफिल का आगाज़ तिलावत-ए- कलाम-ए-पाक से होगा। इसके बाद खतीब-ए-सदाकत आली जनाब मौलाना अली मुत्तकी ज़ैदी साहब किबला महफिल-ए-फ़ज़ाइल पेश करेंगे।

महफिल की निजामत जनाब असद आज़मी साहब करेंगे। इस मौके पर जश्न-ए-शीरख्वार-ए-कर्बला अवार्ड इस साल मर्सिया ख्वान-ए-अहले बैत मुईज़ अब्बास सल्लामऊ को दिया जाएगा।

महफिल के आखिर में जहां नजरे मौला का एहतेमाम है, वहीं हजरत अली असगर अलैहिस्सलाम के गहवारे भी कुरंदाजी के ज़रिए समाईन और शोअरा-ए-कराम के दरमियान तकसीम किए जाएंगे।

यह महफिल शायर-ए-अहले बैत जनाब नय्यर मजीदी की जानिब से मुनअक्किद (आयोजित) की जा रही है।

72756 03764, 84294 54298

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read