लखनऊ ,25 अप्रैल । लखनऊ में आज VHP और बजरंग दल ने पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में हजरतगंज में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान का पुतला जलाया और “जिहादी आतंकवाद” के खिलाफ नारेबाजी की। VHP नेता आलोक कुमार ने केंद्र सरकार से कठोर कार्रवाई की मांग की।
इसके अलावा लखनऊ की टीले वाली मस्जिद पर भी नमाजियों ने काली पट्टी बाँधकर पहलगाम हमले के खिलाफ प्रदर्शन किया। महिलाएँ भी बैनर-पोस्टर लेकर शामिल हुईं।



