लखनऊ, 25 अप्रैल। नगर निगम के जोन 2 अधिकारियों ने KGMU ट्रॉमा सेंटर के सामने नो-वेंडिंग जोन में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। अतिक्रमण के कारण रोजाना जाम की समस्या उत्पन्न हो रही थी।
हालांकि हर बार की तरह इस बार भी नगर निगम द्वारा की गई कार्रवाई के कुछ दिन बाद फिर अतिक्रमण वैसा ही होगा जैसा कि आज अतिक्रमण हटाने से पहले था। क्योंकि लखनऊ में यह कोई नई बात नहीं है, नगर निगम द्वारा सैकड़ो बार इसी तरह से अतिक्रमण हटाए गए जो बाद में फिर वैसे के वैसे ही हो गए। हजारों लाखों रुपया खर्च करके नगर निगम अतिक्रमण हटाता हैं और वह अतिक्रमण 2 से 3 दिन के बाद से फिर अपनी जगह पर मौजूद नज़र आते हैं। जबतक अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध ठोस कानून नहीं बनाया जाएगा और इन दुकानदारों को जब तक कहीं और शिफ्ट नहीं किया जाएगा जाम से शहरवासी दो चार होते रहेंगे। पटरी दुकानदार की रोजी-रोटी का ध्यान रखते हुए इनको अगर कोई और जगह नहीं दी जाएगी तो यह जाम भी लगता रहेगा और उनकी दुकान भी लगती रहेगी, इसे हटाने से कोई फायदा नहीं होगा। सिर्फ और सिर्फ सरकार के पैसे की के धन का दुरुपयोग होगा और कुछ नहीं।
पोस्टर पर हुआ विवाद
लखनऊ ,25 अप्रैल। शहर के बंदरिया बाग चौराहे और भाजपा दफ्तर के पास “अबकी बार आर पार” और “पहले मुर्शिदाबाद, अब कश्मीर” लिखे पोस्टर लगाए गए, जिनमें जम्मू-कश्मीर सरकार को बर्खास्त करने की मांग थी।
सफाई कंपनी रामकी की जाँच के आदेश
लखनऊ, 25 अप्रैल। मुख्यमंत्री कार्यालय ने लखनऊ में सफाई के लिए ठेका लेने वाली कंपनी की जाँच के आदेश दिए। कंपनी ने अनुबंध के खिलाफ ठेके में ठेका दिया। यह ठेका शहर के 77 वार्डों की सफाई के लिए हैदराबाद की कंपनी को दिया गया था। वहीं आज पहलगाम आतंकी हमले के बाद यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में उच्चस्तरीय बैठक की और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के निर्देश दिए।



