लखनऊ, 1 जून। केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने बिहार की सियासत में हलचल मचा दी है। नवादा में तेजस्वी यादव से मुलाकात के बाद चिराग ने साफ किया कि उनके और तेजस्वी के बीच भले ही पारिवारिक रिश्ते हों, लेकिन वैचारिक मतभेदों के चलते गठबंधन का सवाल ही नहीं उठता। चिराग ने 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पद के लिए अपनी दावेदारी की ओर इशारा करते हुए सियासी पारा गर्म कर दिया। क्या चिराग का यह ‘सीएम वाला दाँव’ बिहार की सियासत में नया उलटफेर लाएगा?



