लखनऊ, 7 मई। लखनऊ के ऐतिहासिक धार्मिक स्थल रौज़ा ए काज़मैन में हर साल की तरह इस साल भी 15 मई 2026 को तरही जश्न मुसीए काज़िम अस के उन्वान से अल इंडिया महफिल ए मक़सिदे का आयोजन किया जाएगा। महफिल की तैयारियों के सिलसिले में आज सुबह कमेटी की बैठक का आयोजन हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार इमाम ए मुसीए काज़िम अकादमी,काज़मैंन की आज सुबह 10 बजे एक बैठक का आयोजन बानी ए महफ़िल मज़हर अमीर साहब के मकान में हुआ।

बैठक में महफिल की सभी तैयारियों के लिए कमेटी के जिम्मेदारों को काम बाटते हुए अपनी अपनी जिम्मेदारी निभाने को कहा गया। मज़हर अमीर ने बताया कि सभी बैरूनी वा मक़ामी शायरों को दावत दे दी है है। उन्होंने बताया,इस बार महफिल 15 मई 2026 , बरोज़ जुम्मा, बवक्त 9 बजे शब में शुरू होगी।महफिल की सदारत अम्मार काजिम जरवली साहब करेंगे और महफिल को मौलाना सैफ अब्बास नक़वी और प्रोफेसर अनवर हुसैन रिज़वी साहब करेंगे। महफिल का आग़ाज़ तिलावत ए कलाम ए पाक से कारी फुरकान मिर्ज़ा साहब करेंगे ।इस महफिल की के कन्वीनर खुर्शीद रज़ा फतेहपुरी और जावेद रज़ा साहब है ,और निज़ामत के फ़रायज़ गुलरेज़ नक़ी साहब अंजाम देंगे। महफिल में बेरुनी शोअरा ए कराम में मौलाना फ़राज़ वासती,ताज कानपुरी, फ़य्याज़ रायबरेलवी, मेराज मंगलौरी, सावन हल्लौरी,अली शब्बर नौगांवी के नाम शामिल हैं जबकि मक़ामी शायरों में एजाज़ ज़ैदी, सरवर नवाब, नासिर जरवली, मीसम ज़ैदी, जावेद बरकी, फिदवी नक़वी, फरीद मुस्तफा,शान आब्दी ,हिलाल नक़वी,बिलाल काज़मी, नायाब हल्लौरी, असद नसीराबादी,ताहिर एडवोकेट, ज़की भारती,हैदर रज़ा ,आबिद नज़र, मेयार जरवली, खुशनूद मुस्तफा, अंजुम ग़दीरी, मसर्रत हुसैन, फ़ैज़ान जाफर, ज़िया काज़मी,अली लखनवी,असर नसीराबादी, अयान अमीर, युनुस अब्बास और वसी मोहानी के नाम शामिल हैं।इस बार जो मिसरा दिया गया है वो,”जब मुसिए काज़िम की रिज़ा रब की रिज़ा है”।
इस मिसरे की रदीफ है मुक़र्रर की है है जबकि इसमें हवा,दुआ वफ़ा वगैरह काफ़िए हैं।



