लखनऊ, 14 अगस्त। अजरे रिसालत मिशन की जानिब से हर साल होने वाली चेहल्लुम की मजलिस इस बार भी 20 सफर मुताबिक 15 अगस्त 2025 को शाम में 9:00 बजे बैतुल हुज़्न और नजफ के दरमियान मैदान में मुनअक़्क़िद होगी।
मजलिस का आग़ाज़ तिलावत ए कलामें पाक से क़ारी नदीम नजफी साहब करेंगे। इसके बाद सोज़ ख्वान नायाब और शकील अपने मख्सूस अंदाज में सोज़ व सलाम पेश करेंगे । इसके अलावा मुस्तफा साहब भी सोज़ ख्वानी के फ़रायज़ अंजाम देंगे । प्रोग्राम का संचालन कारी नदीम नजफी साहब करेंगे ।अजरे रिसालत मिशन के सेक्रेटरी सैयद हैदर रजा लखनवी ने जानकारी देते हुए कहा कि यह चेहल्लुम की मजलिस कई वर्षों से आयोजित होती आ रही है। इस मजलिस को हिंदुस्तान के मशहूर व मारूफ ज़केरीन और ओलमाए कराम को खिताब कर चुके हैं।
इस बार इस मजलिस को आफताब खिताबात मौलाना सैयद मीसम ज़ैदी साहब क़िब्ला खिताब फरमाएंगे । सोज़ ख्वानी के अलावा शोअराए कराम भी बारगाहे अहलेबैत अस में मंजूम नज़रानए अक़ीदत पेश करेंगे ।
अजरे रिसालत मिशन ने लखनऊ के तमाम मोमिनीन व मोमिनात से इस मजलिस में कसीर तादाद में शिरकत की दरखास्त की है।



