HomeCITYलखनऊ में अंजुमन शहीदाने करबला की 50 वीं सालगिरह पर मसालमा आज

लखनऊ में अंजुमन शहीदाने करबला की 50 वीं सालगिरह पर मसालमा आज

लखनऊ, 30 जुलाई। लखनऊ की मशहूर अंजुमन शहीदाने करबला ने अपनी स्थापना के 50 साल पूरे होने पर जहां कल से तरही शब्बेदारी का आयोजन रखा है वहीं आज एक मसालमे का आयोजन भी किया जा रहा है।
इसी सिलसिले में आज अंजुमन के सेक्रेटरी फिरोज अली के घर पर एक अहम बैठक में अंजुमन के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया और अपने विचार रखे। मजलिस की शुरुआत तिलावत-ए-कलाम-ए-पाक से होगी, जिसके बाद जनाब अब्बास इरशाद नकवी मजलिस को संबोधित करेंगे। यह मजलिस रात 8 बजे रुस्तम नगर, कश्मीरी मोहल्ला, लखनऊ में शबीह-ए-नजफ के अंदर होगी। इस खास मौके पर मेहमान-ए-खुसूसी मेहंदी रजा (मेहंदी बाबा) होंगे। मजलिस की निजामत मौलाना सदफ जौनपुरी करेंगे। इस मजलिस में शामिल होने वाले शायरों में जर्रार अकबराबादी, एजाज ज़ैदी, सरवर नवाब, फाजिल लखनवी, नय्यर मजीदी, नासिर जरवली, काजिम जरवली, शकील अतरौलवी, मौलाना अब्बास इरशाद, खुर्शीद रजा फतेहपुरी, बिलाल काजमी, सुरूर लखनवी, हिलाल नकवी, नय्यर जलालपुरी, रिजवान उर्फी, मुख्तार लखनवी, शान आबदी, क़िरतास करबलाई, हैदर रजा लखनवी, मोहम्मद रजा लखनवी, अंजुम गदीरी, गुलरेज जैदी, मासूम मेहंदी, फरमान लखनवी, कारी मोहम्मद नदीम नजफी और मेहंदी रजा शामिल हैं। इस मसालमें के संयोजक जनाब एजाज जैदी और हैदर रजा लखनवी हैं। अंजुमन के अध्यक्ष शमशाद हुसैन, उपाध्यक्ष शादाब अली नवाब, जनरल सेक्रेटरी फिरोज अली और अंजुमन के अन्य सदस्यों ने सभी मोमिनीन से इस प्रोग्राम में शामिल होने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read