HomePOLITICSरायबरेली में सोनिया,अमित शाह और अखिलेश की जनसभा से बढ़ेगा राजनितिक पारा

रायबरेली में सोनिया,अमित शाह और अखिलेश की जनसभा से बढ़ेगा राजनितिक पारा

लखनऊ,संवाददाता।चौथे चरण के लोकसभा चुनाव के बाद पांचवें चरण की तैयारी के लिए सभी राजनितिक दल ताल ठोक कर चुनाव मैदान में उतर आए हैं वहीँ अपने अपने उम्मीदवारों को सफल बनाने के लिए शीर्ष नेता भी कोई कमी छोड़ना नहीं चाह रहे हैं। ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र के दौलतपुर जहां एक सप्ताह में गृहमंत्री अमित शाह दूसरी बार आने जा रहे हैं। वहीं शहर के राजीव गांधी स्टेडियम शिवाजी नगर में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सपा मुखिया अखिलेश यादव संयुक्त रूप से जनसभा करके राजनितिक गलियारे में हलचल तेज़ करेंगे।

बताते चलें की रायबरेली में पांचवें चरण का चुनाव 20 मई को होना है। 18 मई को शाम पांच बजे प्रचार थम जाएगा, लेकिन शुक्रवार का दिन इस चुनाव का सबसे अहम् दिन होगा।
हालाँकि सोनिया गांधी रायबरेली पहुंच गई हैं। शुक्रवार को वह रायबरेली आईटीआई के पास होने वाली रैली को संबोधित करेंगी। इस रैली में उनके साथ मंच पर राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव होंगे। यह पहला मौका होगा जब सोनिया गांधी अखिलेश यादव के साथ मंच शेयर करेंगी।
जिले की राजनीति में शुक्रवार का दिन इसलिए ऐतिहासिक माना जा रहा है, क्योंकि यह पहली बार हो रहा है, जब एक ही दिन दिग्गजों का यहाँ जमावड़ा लग रहा है। बहरहाल सोनिया गांधी जहाँ कांग्रेस की हिमायत में जनसभा को संबोधित करेंगी तो वहीँ अमित शाह भी भाजपा प्रत्याशी को जिताने के लिए जनता को संबोधित करेंगे ।

 

 

Must Read