HomeCITYनय्यर मजीदी की अहलिया की चालीसवें की मजलिस 1 जून को

नय्यर मजीदी की अहलिया की चालीसवें की मजलिस 1 जून को

लखनऊ, 26 मई। मशहूर व माअरूफ़ शायरे अहलेबैत नय्यर मजीदी की अहलिया के इसाले सवाब की चालीसवें की मजलिस 1 जून 2025 को सुबह 10:00 बजे हुसैनिया आगा बाकर चौक, लखनऊ में मुनअक्कित होगी । मजलिस का आगाज तिलावत कलामें पाक से कारी नदीम नजफी साहब करेंगे , बदहू तिलावत कलामें पाक मुंतखब शोअराए कराम बारगाहे अहलेबैत अस में मंजूम नजरानए अकीदत पेश करेंगे । इसके बाद खतीबे अहलेबैत अंबर आब्दी साहब मजलिस को खिताब फरमाएंगे ।

शायर नय्यर मजीदी ने बताया है की ज़नानी मजलिस इसी दिन सुबह 10:00 बजे इसी अजाखाने में मुनअक्किद होगी। इस मजलिस में तमाम मस्तूरात से शिरकत की गुजारिश की गई है। शिरकत की गुजारिश शायर नय्यर मजीदी नौहा ख्वान हुमैर मजीदी और हिमाइल मजीदी ने की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read