लखनऊ, 10 जून। लखनऊ पुलिस ने चेन स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले तीन दोस्तों को गिरफ्तार किया है, जो मोटरसाइकिल पर ट्रिपलिंग करके अपराध करते थे।
पुलिस के अनुसार, ये अपराधी गोमतीनगर, हजरतगंज और आलमबाग जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में टारगेट चुनते थे। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, “ये तीनों सुनियोजित तरीके से चेन स्नैचिंग करते थे और मोटरसाइकिल पर ट्रिपलिंग करके भाग जाते थे।” सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की सूचना के आधार पर इन्हें गिरफ्तार किया गया। उनके पास से चुराई गई चेन, नकदी और अन्य सामान बरामद हुए हैं।



