HomeCITYलखनऊ में इमाम मोहम्मद बाकिर (अ.स.) की शहादत पर मजलिस-ए-अज़ा आज

लखनऊ में इमाम मोहम्मद बाकिर (अ.स.) की शहादत पर मजलिस-ए-अज़ा आज

लखनऊ, 4 जून। शियो के पांचवें इमाम, इमामे मोहम्मद बाकिर अस की शहादत के सिलसिले में आज शब में 7:30 बजे,कर्बला दियानतउद्दौला बहादुर काज़मैन रोड, सआदत गंज लखनऊ में एक मजलिस ए अज़ा
का आयोजन किया जाएगा।
मजलिस का आगाज़ तिलावत ए कलामें पाक से होगा। जिसके बाद मुतखब शायर बारगाहे इमाम में मंजूम नजरानए अकीदत पेश करेंगे। जिसके बाद अली जनाब मौलाना अब्बास इरशाद नकवी साहब मजलिस को खिताब फरमाएंगे। मजलिस के बाद इमाम मोहम्मद बाकिर अस का ताबूत बरामद होगा जो कर्बला परिसर के अंदर ही गश्त करेगा। इस दौरान मोमिनीन वा मोमिनात इस ताबूत की जियारत करेंगे और अंजुमन हाए मातमी दस्ते नौहा ख्वानी वा सीना ज़नी करके इमाम को पुरसा पेश करेंगे। अलविदाई मजलिस को मौलाना मौजिस अब्बास जैदी साहब ख़िताब फरमाएंगे ।
तमाम मोमिनीन से आज 4 जून को होने वाली इस मजलिस में शिरकत की गुजारिश की गई है।
जानकारी के मुताबिक इस मजलिस को मरहूम सैयद निसार नक़वी ने क़ायम किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read