HomeCITYलखनऊ के मशहूर शायर-ए-अहलेबैत मुनीर लखनवी की याद में मजलिस-ए-पंजुम का आयोजन

लखनऊ के मशहूर शायर-ए-अहलेबैत मुनीर लखनवी की याद में मजलिस-ए-पंजुम का आयोजन

लखनऊ, 8 जून। लखनऊ की तहज़ीब और अदब की दुनिया का एक बड़ा नाम मुनीर आलम मुनीर लखनवी का गुज़िश्ता दिनों लंबी बीमारी के बाद इंतकाल हो गया था ।मरहूम सौम वा सलात के पाबंद थे और अहलेबैत अस से बहुत मोहब्बत करते थे । मरहूम के इंतकाल की खबर से लखनऊ के शिया संप्रदाय में रंजो गम का माहौल देखा गया था। मरहूम कई शिया इदारों में सदर, नायब सदर और जनरल सेक्रेटरी के ओहदे पर फाएज़ थे, इसके अलावा कई अंजुमन हाए मातमी दस्तों के शायर थे। न जाने कितने नोहे, सलाम मन्क़बत और कसीदे मुनीर लखनवी ने अहलेबैत अस की शान में कहें ।
शायर-ए-अहलेबैत मुनीर आलम (मुनीर लखनवी) मरहूम के इसाले सवाब की मजलिस-ए-पंजुम कल पीर (सोमवार) को आयोजित की जाएगी। यह मजलिस 9 जून 2025 को शाम 7:30 बजे होगी। मजलिस का आयोजन पुराना नजफ, निवास गंज, लखनऊ में होगा। मजलिस को आली जनाब मौलाना मीसम जैदी साहब किबला संबोधित करेंगे,मजलिस से क़ब्ल शोअराए कराम बारगाहे अहलेबैत अस में मंजूम नजरानए अकीदत पेश करेंगे। इसी रोज़ मरहूम के दौलत खाने पर सेहपहर 4 बजे ज़नानी मजलिस होगी।तमाम मोमेंनीन वा मोमिनात से कसीर तादाद मे शिरकत की गुजारिश की गई है। सोगवारान-ए-अहल-ए-मरहूम पिसरन व जुमला अज़ीज़ों अक़ारिब की तरफ से यह मजलिस आयोजित की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read