HomeCITYमुलायम सिंह यादव के पुत्र प्रतीक यादव का निधन, राजनीतिक गलियारों में...
मुलायम सिंह यादव के पुत्र प्रतीक यादव का निधन, राजनीतिक गलियारों में शोक
मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र और भाजपा नेत्री अर्पणा यादव के पति प्रतिक यादव का बुधवार को लखनऊ में निधन हो गया। वह मात्र 38 वर्ष के थे। उनके अचानक निधन की खबर से यादव परिवार सहित राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कुछ रिपोर्टों में बताया गया है कि वह पहले से फेफड़ों संबंधी बीमारी से जूझ रहे थे और हाल के दिनों में उनका इलाज भी चल रहा था। प्रतीक यादव राजनीति से अपेक्षाकृत दूर रहते थे, लेकिन फिटनेस और व्यवसाय के क्षेत्र में उनकी अलग पहचान थी। वह सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते थे। उनके निधन के बाद परिवार, समर्थकों और शुभचिंतकों ने सोशल मीडिया पर गहरा दुख व्यक्त किया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई राजनीतिक नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया और परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट कीं। बताया जा रहा है कि प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किसी संदिग्ध परिस्थिति की पुष्टि नहीं हुई है, हालांकि विस्तृत जांच के लिए विसरा सुरक्षित रखा गया है।
Post Views: 142