HomeCrimeगाजियाबाद में जबरदस्त धमाका,एक की मौत, कई घायल

गाजियाबाद में जबरदस्त धमाका,एक की मौत, कई घायल

लखनऊ, 31मई।गाजियाबाद के वैशाली सेक्टर-4 स्थित गौर ग्रैविटी हाइट्स कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में शनिवार को एसी गैस रिफिलिंग के दौरान सिलेंडर में जोरदार धमाका हुआ। इस हादसे में खोड़ा कॉलोनी निवासी पिंटू (35 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका साथी पूरन (38 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल पूरन को तुरंत चंद्रलक्ष्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों युवक होटल वॉक इन वुड्स की छत पर एसी के आउटडोर यूनिट में गैस रिफिलिंग का काम कर रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। कौशांबी थाना प्रभारी अजय कुमार शर्मा ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। प्राथमिक जांच में गैस सिलेंडर में रिसाव या तकनीकी खराबी को हादसे का कारण माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read