HomeCITYहज़रत इमाम मुहम्मद इब्न अली (इमाम मुहम्मद तकी) अस की शहादत पर मजलिस...

हज़रत इमाम मुहम्मद इब्न अली (इमाम मुहम्मद तकी) अस की शहादत पर मजलिस और मातम का सिलसिला जारी

लखनऊ, 28 मई । शिया संप्रदाय के इमाम हज़रत मुहम्मद इब्न अली (इमाम मुहम्मद तकी) अस की शहादत के सिलसिले में लखनऊ में कल से मजलिस और मातम का सिलसिला विभिन्न धार्मिक स्थलों में जारी है। कल शहर के कई स्थानों जैसे दरगाह हज़रत अब्बास, मेहदीगंज की कर्बला, कर्बला अब्बास बाग, झाऊलाल का इमामबाड़ा सहित कई धार्मिक स्थलों पर मजलिस और मातम का आयोजन हुआ, जिसमें ताबूत भी निकाले गए। वहीं, आज शायर ए अहलेबैत नय्यर मजीदी के घर पर सांय 9 बजे मजलिस का आयोजन होगा, मजलिस आगाज़ तिलावते कलामें पाक से किया जाएगा । इसके बाद मुसालमें का आयोजन होगा। मुसालमे के बाद आयोजित मजलिस को मौलाना मीसम जैदी साहब संबोधित करेंगे।

इसी क्रम में, तकी ए जवाद का मातम के विषय पर एक मजलिस मेहदीगंज की कर्बला में आज रात 9 बजे आयोजन होगी, जिसको मौलाना मोहम्मद अस्करी साहब खिताब फरमाएंगे। इस अवसर पर तमाम मोमिनीन से शिरकत की गुज़ारिश की गई है। आयोजकों ने सभी से इस पवित्र आयोजन में शामिल होकर इमाम मूसा काज़िम की शहादत को याद करने की अपील की है।लखनऊ में यह धार्मिक आयोजन शिया समुदाय के लिए गहरा महत्व रखता हैं, जहां लोग नम आंखों से इमाम की शहादत को याद करते हैं और उनके जीवन से प्रेरणा लेते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read