HomeCITY“जश्ने इमाम मूसा काज़िम (अ.स.)” के विषय पर आधारित आल इंडिया महफिल...

“जश्ने इमाम मूसा काज़िम (अ.स.)” के विषय पर आधारित आल इंडिया महफिल ए मक़ासिदे 24 मई को

एनएस लाइव न्यूज़ पोर्टल , यूट्यूब चैनल और हिंदी वीकली समाचार पत्र न्याय स्रोत में विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें….
8177048110

मेरे पोर्टल की सहायता हेतु Q R COD

जोगी रामपुरा और हुसैन टेकरी के दर्शन के लिए लॉटरी द्वारा निकाले जाएंगे इनआम

लखनऊ,23 मई । लखनऊ में “जश्ने इमाम मूसा काज़िम (अ.स.)” के विषय पर आधारित आल इंडिया महफिल ए मक़ासिदे का भव्य आयोजन 24 मई 2025 को रात 9 बजे रौज़ा-ए-काज़मैन में होगा। इस आयोजन को इमाम मूसा काज़िम अकादमी, काज़मैन रोड, लखनऊ द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इस महफिल की तैयारियों के लिए आज आज आखरी बैठक का आयोजन कमेटी के अध्यक्ष धर्मगुरु शोज़ब काजिम जरवली के निवास पर हुआ।इस बैठक में शहर के विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों और कमेटी के सदस्यों ने शिरकत की।
जश्न के बानी , मज़हर अमीन ने बताया कि जो चैनल महफिल को लाइफ करेंगे उनको भी अवार्ड से नवाजा जाएगा इसके अलावा महफिल को कई वर्षों से अपने समाचार पत्रों के सीने पर जगह देने के लिए ,कमेटी कई पत्रकारों को भी अवार्ड से सम्मानित करेगी ।हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी धार्मिक स्थल जोगी रामपुरा और हुसैन टेकरी के दर्शन के लिए लॉटरी द्वारा इनआम निकाले जाएंगे ।
आयोजन में कई मक़ामी वा बेरुनी शायर शिरकत करेंगे, मक़ामी शायरों में सरवर नवाब, जर्रार अकबराबादी, नासिर जरवली, जावेद बरकी, फिदवी नकवी, फरीद मुस्तफा, शान आबिदी, ताहिर एडवोकेट, ज़की भारती, आबिद नज़र, असद नसीराबादी, अज़ादार अज़मी, खुश्नूद मुस्तफा, मेयार जरवली, ज़िया काज़िम तक़वी, मीर हिलाल रिज़वी, आरिफ अकबराबादी, फैज़ान लखनवी, अली लखनवी, असर नसीराबादी, आमिर वारसी, यूनुस आब्बास, और वसी मोहानी शामिल हैं। ये सभी शायर अपनी भावपूर्ण और धार्मिक रचनाओं से महफिल को रौशन करेंगे।इस जश्ने इमाम मूसा काज़िम (अ.स.) की महफिल में कई अन्य महत्वपूर्ण व्यक्तियों की भी भागीदारी होगी। तिलावत की जिम्मेदारी जनाब कारी फुरकान मिर्ज़ा को दी गई है।

धर्मगुरु, सैफ आब्बास नकवी और प्रो. अनवर हुसैन रिज़वी महफिल को संबोधित करेंगे। जबकि गुलरेज़ नकी इस आयोजन को संचालित करेंगे। खुर्शीद फतेहपुरी इस महफिल की कन्वेनर की भूमिका निभाएंगे, जबकि जॉइंट कन्वेनर की जिम्मेदारी जावेद रज़ा साहब को सौंपी गई है। इसके अलावा, बेरुनी शायर भी इस महफिल में शिरकत कर रहे हैं, जिनमें मौलाना वा शायर फ़राज़ वास्ती,ताज कानपुरी, मेराज मंगलोरी, नायाब हल्लौरी, मसरूर मोहम्दाबादी,मंसब तारागढ़ी और सावन हल्लौरी जैसे शायरों के भी नाम है। इस आयोजन में शामिल होने वाले सभी शायरों और मेहमानों का स्वागत बड़े उत्साह के साथ किया जाएगा, ताकि यह महफिल एक ऐतिहासिक और आध्यात्मिक अनुभव बन सके।
बैठक में कमेटी के सदस्यों ने बताया कि इस आयोजन में अक़ीदतमंदो की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए व्यक्तिगत निमंत्रण प्रणाली अपनाई गई है। हर एक व्यक्ति से संपर्क करके उन्हें इस महफिल में शामिल होने के लिए प्रेरित किया गया है । इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य इमाम मूसिए काज़िम (अ.स.) की शिक्षाओं को याद करना और उनके संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है।यह महफिल न केवल एक कवि संगोष्ठी होगी, बल्कि एक ऐसा मंच भी होगा जहां लोग धार्मिक और आध्यात्मिक भावनाओं को साझा कर सकेंगे। आयोजकों का मानना है कि इस तरह के आयोजन से न केवल धार्मिक एकता को बढ़ावा मिलता है, बल्कि समाज में सकारात्मकता और भाईचारे का संदेश भी फैलता है।
कमेटी के संस्थापक मजहर अमीर ये समारोह विगत कई वर्षों से करते आ रहे हैं।
बहरहाल कल होने वाले इस समारोह का लोगों को बेसब्री से इंतेज़ार  है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read