HomeCITYयोगी आदित्यनाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बहुगुणा की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि...

योगी आदित्यनाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बहुगुणा की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की

लखनऊ 25 अप्रैल। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सुबह 9:00 बजे लखनऊ में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। यह कार्यक्रम हज़रतगंज के एक सरकारी सभागार में हुआ, जिसमें बीजेपी के कई नेता और अधिकारी शामिल थे। योगी ने बहुगुणा के सामाजिक समरसता और विकास में योगदान को याद किया।इस अवसर पर योगी ने कहा, “हेमवती नंदन बहुगुणा ने उत्तर प्रदेश को एक नई दिशा दी। उनकी नीतियाँ आज भी प्रासंगिक हैं।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, बीजेपी विधायक और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

राजनीतिक महत्व

लोगों की माने तो यह कार्यक्रम 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले बीजेपी की गैर भाजपाई नेताओं के प्रति सम्मान दिखाने की रणनीति का एक हिस्सा भी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read