HomeCrimeदेवरिया मेडिकल कॉलेज की पानी टंकी में 10 दिन पुराना शव बरामद

देवरिया मेडिकल कॉलेज की पानी टंकी में 10 दिन पुराना शव बरामद

लखनऊ, 7 अक्टूबर। देवरिया के महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज की 5वीं मंजिल की सीमेंटेड पानी टंकी (ओपीडी-वार्ड सप्लाई) से अज्ञात युवक का 10 दिन पुराना सड़ा शव मिला। मरीजों ने 3 दिन से बदबू की शिकायत की, लेकिन कर्मचारियों ने नजरअंदाज किया। सोमवार शाम लोगों की शिकायत के बाद जब अस्पताल के कर्मचारियों ने टंकी देखी तो पता चला कि कोई शव बुरी हालत में पड़ा हुआ है। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद जांच में शव मिला है। 6 घंटे मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने शव को बाहर निकाला। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई।
डीएम दिव्या मित्तल ने जहां निरीक्षण कर टंकी सील की वहीं सीडीओ टीम से 1 दिन में रिपोर्ट मांगी ओर प्रिंसिपल डॉ. राजेश को फटकार लगाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read