लखनऊ, 12 जून। मशहूर व मअरूफ शायरे अहलेबैत मुनीर आलम मुनीर लखनवी के इसाले सवाब के लिए आज शाम 7:30 बजे इमामबाड़ा राजा झाऊलाल बैतूलमाल, ठाकुरगंज लखनऊ में मजलिस का इनएकाद किया गया है ।
इस मजलिस को आली जनाब मौलाना आगा अख्तर जॉन खिताब फरमाएंगे।
यह मजलिस अली यूथ काउंसिल के जानिब से आयोजित की जा रही है। मजलिस का आगाज़ तिलावत ए कलामें पाक से होगा, जिसके बाद शोअराए कराम बारगाहे अहलेबैत अलैहिस्सलाम में मंजूम नजरानए अकीदत पेश करेंगे। जिसके बाद मौलाना मजलिस को खिताब फरमाएंगे । मजलिस के बाद अंजुमन हाए मातमी दस्ते नौहा ख्वानी वा सीना ज़नी करेंगे ।
अली यूथ काउंसिल ने तमाम मोमेंनीन से मजलिस में कसीर तअदाद में शिरकत किए जाने की गुजारिश की है।



