HomeDELHI135 ट्रायल कोर्ट जजों का एक साथ ट्रांसफर

135 ट्रायल कोर्ट जजों का एक साथ ट्रांसफर

लखनऊ, 31 मई। दिल्ली हाई कोर्ट ने एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल में तत्काल प्रभाव से 135 ट्रायल कोर्ट जजों के तबादले का आदेश जारी किया है। इस तबादले में दिल्ली दंगों से जुड़े मामलों की सुनवाई कर रहे कड़कड़डूमा कोर्ट के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (एएसजे) समीर बाजपेयी और एएसजे पुलस्य प्रमाचला जैसे जज भी शामिल हैं। इस व्यापक फेरबदल को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं, क्योंकि यह दिल्ली की निचली अदालतों में न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावित कर सकता है। तबादले की पूरी सूची दिल्ली हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read