HomeCITYहज़रत इमाम मूसिए काज़िम (अ.स.) की विलादत पर होगा रौजा ए काज़मैन...

हज़रत इमाम मूसिए काज़िम (अ.स.) की विलादत पर होगा रौजा ए काज़मैन में आल इंडिया महफिल ए मक़ासिदा

लखनऊ, 19 मई । लखनऊ में “जश्ने इमाम मूसा काज़िम (अ.स.)” के विषय पर आधारित आल इंडिया महफिल ए मक़ासिदे का भव्य आयोजन 24 मई 2025 को रात 9 बजे रौज़ा-ए-काज़मैन में होगा। इस आयोजन को इमाम मूसा काज़िम अकादमी, काज़मैन रोड, लखनऊ द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इस महफिल की तैयारियों के लिए आज 19 मई को दूसरी बैठक का आयोजन कमेटी के अध्यक्ष धर्मगुरु शोज़ब काजिम जरवली के निवास पर हुआ। इस बैठक में शहर के विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों और कमेटी के सदस्यों ने शिरकत की। बैठक में तय किया गया कि महफिल को कामयाबी के शिखर तक ले जाने के लिए कमेटी को उचित रास्ते अपनाना चाहिए।

आयोजन में कई मक़ामी वा बेरुनी शायर शिरकत करेंगे, मक़ामी शायरों में सरवर नवाब, जर्रार अकबराबादी, नासिर जरवली, जावेद बरकी, फिदवी नकवी, फरीद मुस्तफा, शान आबिदी, ताहिर एडवोकेट, ज़की भारती, आबिद नज़र, असद नसीराबादी, अज़ादार अज़मी, खुश्नूद मुस्तफा, मेयार जरवली, ज़िया काज़िम तक़वी, मीर हिलाल रिज़वी, आरिफ अकबराबादी, फैज़ान लखनवी, अली लखनवी, असर नसीराबादी, आमिर वारसी, यूनुस आब्बास, और वसी मोहानी शामिल हैं। ये सभी शायर अपनी भावपूर्ण और धार्मिक रचनाओं से महफिल को रौशन करेंगे।इस जश्ने इमाम मूसा काज़िम (अ.स.) की महफिल में कई अन्य महत्वपूर्ण व्यक्तियों की भी भागीदारी होगी।
तिलावत की जिम्मेदारी जनाब कारी फुरकान मिर्ज़ा को दी गई है।
धर्मगुरु, सैफ आब्बास नकवी और प्रो. अनवर हुसैन रिज़वी महफिल को संबोधित करेंगे। जबकि गुलरेज़ नकी इस आयोजन को संचालित करेंगे। खुर्शीद फतेहपुरी इस महफिल की कन्वेनर की भूमिका निभाएंगे, जबकि जॉइंट कन्वेनर की जिम्मेदारी जावेद रज़ा साहब को सौंपी गई है। इसके अलावा, बेरुनी शायर भी इस महफिल में शिरकत कर रहे हैं, जिनमें मौलाना वा शायर फ़राज़ वास्ती,ताज कानपुरी, मेराज मंगलोरी, नायाब हल्लौरी, मसरूर मोहम्दाबादी,मंसब तारागढ़ी और सावन हल्लौरी जैसे शायरों के भी नाम है। इस आयोजन में शामिल होने वाले सभी शायरों और मेहमानों का स्वागत बड़े उत्साह के साथ किया जाएगा, ताकि यह महफिल एक ऐतिहासिक और आध्यात्मिक अनुभव बन सके।
बैठक में कमेटी के सदस्यों ने बताया कि इस आयोजन में अक़ीदतमंदो की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए व्यक्तिगत निमंत्रण प्रणाली अपनाई गई है। हर एक व्यक्ति से संपर्क करके उन्हें इस महफिल में शामिल होने के लिए प्रेरित किया गया है , आयोजन न केवल धार्मिक दृष्टिकोण से बल्कि सामाजिक एकता के लिहाज से भी सफल होने की आशा है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य इमाम मूसिए काज़िम (अ.स.) की शिक्षाओं को याद करना और उनके संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है।यह महफिल न केवल एक कवि संगोष्ठी होगी, बल्कि एक ऐसा मंच भी होगा जहां लोग धार्मिक और आध्यात्मिक भावनाओं को साझा कर सकेंगे। आयोजकों का मानना है कि इस तरह के आयोजन से न केवल धार्मिक एकता को बढ़ावा मिलता है, बल्कि समाज में सकारात्मकता और भाईचारे का संदेश भी फैलता है।
महफिल के बाद लॉटरी द्वारा मौजूद अकीदतमंदों के मध्य पुरस्कार भी निकाले जाएंगे।
कमेटी के संस्थापक मजहर अमीर ये समारोह विगत कई वर्षों से करते आ रहे हैं।
जानकारी के लिए बताते चलें,इमाम मूसा काज़िम (अ.स.) शिया संप्रदाय के सातवें इमाम थे। इनके पिता का नाम इमाम जाफर सादिक (अ.स.) था। इनका जन्म मदीना, सऊदी अरब (7 सफर 128 हिजरी, 745 ईस्वी)को हुआ था ।जेल में कठोर यातनाओं के बावजूद उन्होंने इस्लाम की शिक्षाओं को सूरज और चांद की किरणों और चांदनी की तरह फैलाईं। उनकी सब्र और इल्म की मिसाल दी जाती है। उन्होंने सब्र, ज्ञान, और इंसानियत की राह दिखाई, लोगों को एकजुट रहने और अत्याचार का विरोध करने की सीख दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read