HomeUTTAR PRADESHएंटी डेमो वाहन दुर्घटना में अबतक दो की मौत, मुख्यमंत्री पहुंचे ट्रॉमा...

एंटी डेमो वाहन दुर्घटना में अबतक दो की मौत, मुख्यमंत्री पहुंचे ट्रॉमा सेंटर

लखनऊ,संवाददाता। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में कल हुई दुर्घटना में घायल हुए लोगों से आज भेंट की और हाल चाल जाना, इस मौक़े पर प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ,UP के DGP प्रशांत कुमार भी उनके साथ मौजूद रहे। कुल नौ लोगों के दुर्घटना में घायल लोगों को लखनऊ के ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया गया था ,जिनमे दो लोगों की मौत हो गई है।
जिनमे 14 वर्षीय प्रिया और 32 वर्षीय नीलम का नाम शामिल है।

कल हुई दुर्घटना में दो रोगियों की मौत

कुल 9 रोगी भर्ती हुए थे,इनमे से आज 2 रोगियों की मृत्यु हो गई। 40 वर्षीय महिला एवम 13 वर्षीय किशोरी का निधन सिर की चोट एवम कूल्हे की हड्डी टूटने के कारण हुआ है। 2 अन्य रोगी वेंटीलेटर पर हैं। इनकी स्थिति गंभीर है। सिर पर चोट लगने से खून का जमाव हो गया है।
अन्य घायल रोगी उपचार पर हैं, उन सभी की हालत स्थिर है। घायलों में 6 वर्षीय बालिका, 13 और 15 वर्ष के किशोर बालक, 25, 26 और 35 वर्ष के पुरुष और 35 वर्षीय महिला सम्मिलित हैं। सभी रोगी ICU में भर्ती हैं।

एंटी डेमो वाहन दुर्घटना पर अखिलेश यादव की योगी को नसीहत

सीएम योगी आदित्यनाथ के काफिले में शामिल वाहन के हादसे का शिकार होने पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा है,अब तो आंखें खुल गई होंगी और चुनाव में किया गया वो भाजपाई वादा याद आ गया होगा, जिसमें आवारा जानवरों से छुटकारा दिलवाने का वचन दिया गया था। उन्होंने कहा कि जब लोगों के अपने जीवन पर बन आती है, तब पता चलता है कि आम जनता की समस्या के लिए झूठ बोलना कभी खुद की जिंदगी के लिए महंगा पड़ सकता है।
भाजपा सरकार इस हादसे से सबक ले कि जहां जिंदगी का सवाल हो, वहां जुमलेबाजी नहीं करनी चाहिए। अखिलेश ने सोशल मीडिया पर लिखा कि अनाथ पशुओं की समस्या को गंभीरता से नहीं लेने की वजह से आज स्वयं मुख्यमंत्री के काफिले का वाहन हादसे का शिकार हुआ है। यह दुखद भी है और चिंतनीय भी। पशुओं की समस्या उप्र का एक खतरनाक सत्य है। ये लोगों के जीवन का प्रश्न है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read