लखनऊ (सवांददाता) राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज लखनऊ के वरिष्ठ भाजपा नेता लाल जी टंडन समेत सात राज्यपालों की नियुक्ति और तबादले पर हस्ताक्षर किए है | बताते चलें कि सतपाल मलिक को जम्मू-कश्मीर का नया राज्यपाल बनाया गया है। वह राज्य के राज्यपाल पूर्व अफसर एनएन वोहरा की जगह लेंगे। वह अब तक बिहार के राज्यपाल थे।
अब तक जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल के लिए पूर्व सैन्य अधिकारी या अफसरशाह को ही नियुक्त किया जाता रहा था। पहली बार किसी राजनीतिक व्यक्ति को सूबे का राज्यपाल बनाया गया है। ।
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालजी टंडन को बिहार का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। सत्यदेव नारायण आर्य हरियाणा के नए राज्यपाल होंगे। हरियाणा के मौजूदा राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी को त्रिपुरा का राज्यपाल बनाया गया है।
इसके अलावा राष्ट्रपति ने बेबी रानी मौर्या को उत्तराखंड का राज्यपाल बनाया है। जब्कि मेघालय के राज्यपाल गंगा प्रसाद को सिक्किम का गवर्नर बनाकर भेजा गया है। त्रिपुरा के राज्यपाल तथागत राय को गंगा प्रसाद की जगह मेघालय भेजा गया है। कुल मिलाकर आज बिहार,जम्मू-कश्मीर, सिक्किम, हरियाणा, उत्तराखंड, मेघालय और त्रिपुरा सहित जहाँ सात राज्यों में राज्यपालों की बदली हुई है वहीँ इन्ही सात राज्यों में नए गवर्नर भी बनाये गए है|