HomeINDIAसाक्षी महाराज जी क्या 2019 लोकसभा चुनाव में नहीं बनेगी भाजपा सरकार...
साक्षी महाराज जी क्या 2019 लोकसभा चुनाव में नहीं बनेगी भाजपा सरकार ?
राममंदिर निर्माण अभी नहीं तो कभी नहीं : साक्षी महाराज
लखनऊ (सवांददाता) अपने संसदीय क्षेत्र उन्नाव में स्वच्छ भारत मिशन के तहत 22 लाख रुपये से नगर पंचायत के वार्ड नंबर तीन सामुदायिक शौचालयों का लोकार्पण करते हुए सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि अयोध्या में अब जल्द राम मंदिर का निर्माण होगा। उन्होंने कहा कि अगर अभी मंदिर नहीं बना तो फिर कभी नहीं बन पाएगा। साक्षी महराज का ये बयान आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा की हार की तरफ इशारा कर रहा है, क्योकि मंदिर निर्माण अभी नहीं तो कभी नहीं का मतलब ये हो रहा है कि अगली सरकार भाजपा की बनने वाली नहीं है | सांसद साक्षी अपने बयानों से अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। कई बार अपने बयानों से सियासी घमासान मचा चुके सांसद साक्षी महाराज ने एक बार फिर राम मंदिर पर बड़ा बयान दिया है।
सांसद साक्षी महाराज ने स्वच्छ भारत मिशन के समारोह में कहा कि अब कस्बा स्वच्छ हो सकेगा। नगर पंचायत ने महिलाओं के लिए अलग से पिंक शौचालय का निर्माण किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के भाग्य विधाता हैं।
उन्होंने कहा कि जनता की सुविधा के लिए घर तक गैस पाइपलाइन बिछाई जा रही है। राम मंदिर निर्माण पर कहा कि वह अब एक कदम पीछे नहीं हटेंगे। कार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने सांसद का हार पहनाकर स्वागत किया।
Post Views: 1,176