लखनऊ, 10 जून। प्रख्यात ज़ाकिर-ए-अहलेबैत मौलाना मुत्तकी ज़ैदी और मीसम ज़ैदी के वालिद मरहूम सय्यद मोहम्मद मुतक्की ज़ैदी तथा चचा मरहूम सय्यद मोहम्मद वसी ज़ैदी के इसाले सवाब की मजलिस 11 जून 2025 को शब में 8:30 बजे अज़ाखाना हकीम सय्यद मोहम्मद तकी ज़ैदी, मस्जिद ममोला के समीप, पाटा नाला, लखनऊ में आयोजित होगी।मजलिस की शुरुआत तिलावत-ए-कुरआन से होगी, जिसके बाद विख्यात शोअराए कराम अहलेबैत (अ.स.) की बारगाह में मनज़ूम नज़राना-ए-अकीदत पेश करेंगे। मौलाना अंबर आब्दी मजलिस को खिताब करेंगे।
मजलिस के बाद अंजुमन हाए मातमी दस्ते नौहा ख्वानी वा सीना ज़नी करेंगे।
मौलाना सय्यद अली मुतक्की ज़ैदी, मौलाना मीसम ज़ैदी और सय्यद मोहम्मद मुज्तबा ज़ैदी ने सभी मोमिनीन से इस मजलिस में अधिक से अधिक शिरकत करने की गुज़ारिश की है।



