लखनऊ, 20 मई । 5 साल बाद जून 2025 में कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर से शुरू होने जा रही है। जानकारी के अनुसार, विदेश मंत्रालय ने यात्रा की तारीख और खर्च की जानकारी जारी की है। यह यात्रा हिंदुओं और जैनियों के लिए पवित्र मानी जाती है। इस बार यात्रा में करीब 1,500 तीर्थयात्रियों के शामिल होने की उम्मीद है।यात्रा का खर्च प्रति व्यक्ति लगभग 2 लाख रुपये होगा, जिसमें यात्रा, भोजन और आवास शामिल हैं। विदेश मंत्रालय ने बताया कि यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन जल्द शुरू होगा।



