
लखनऊ,16 मई । उत्तर प्रदेश के 13 जिलों—लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, मऊ, बलिया, गाजीपुर, आजमगढ़, जौनपुर, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, संत कबीर नगर, गोरखपुर, और देवरिया—में भीषण गर्मी के कारण ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच सकता है।लखनऊ में सुबह 10:00 बजे से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान किया। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे तक बाहर न निकलने, खूब पानी पीने, और हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी है। लोहिया संस्थान के डॉ. विक्रम सिंह ने कहा, “हीट स्ट्रोक से बचने के लिए बुजुर्ग पानी का इस्तेमाल अधिक करें।



