HomeUTTAR PRADESHजेपी बिल्डर पर सीबीआई और ईडी की बड़ी कार्रवाई, 12,000 करोड़ की...

जेपी बिल्डर पर सीबीआई और ईडी की बड़ी कार्रवाई, 12,000 करोड़ की धोखाधड़ी की जाँच

लखनऊ, 23 मई। नोएडा के सेक्टर 128 में जेपी बिल्डर के कार्यालय पर शुक्रवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने छापेमारी की। यह कार्रवाई कंपनी के नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में चल रहे 24 रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स की जाँच के सिलसिले में की गई। साथ ही, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी दिल्ली-एनसीआर और मुंबई में 15 स्थानों पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया है।ईडी की यह कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत हो रही है और यह लगभग 12,000 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ी है। जाँच एजेंसी के सूत्रों के अनुसार, जेपी इंफ्राटेक और जेपी एसोसिएट्स लिमिटेड सहित अन्य बिल्डर ग्रुप इस कार्रवाई के दायरे में हैं। यह कदम रियल एस्टेट क्षेत्र में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में महत्त्वपूर्ण माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read