HomePOLITICSअखिलेश यादव का सीएम योगी पर तीखा प्रहार: "सफेद टेबल पर बैठकर...

अखिलेश यादव का सीएम योगी पर तीखा प्रहार: “सफेद टेबल पर बैठकर केवल झूठ बोलते हैं, BJP में घुसपैठिए भरे पड़े”

लखनऊ, 12 अक्टूबर ।समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और BJP पर जमकर निशाना साधा। डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा, “BJP अपनी नाकामी छुपाना चाहती है। सफेद टेबल पर बैठकर मुख्यमंत्री केवल झूठ बोलते हैं। उत्पीड़न और अन्याय उत्तर प्रदेश में लगातार हो रहा है।”
अखिलेश ने BJP पर “फिल्मी सेटिंग” का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी एक तरफ विलेन रखती है और खुद सामने नहीं आती। उन्होंने घुसपैठिए मुद्दे पर तंज कसते हुए कहा, “हमारे यहां भी घुसपैठिए हैं, मुख्यमंत्री जी उत्तराखंड के हैं। सबसे ज्यादा घुसपैठिए BJP में भरे पड़े हैं, पहले उनकी सफाई करें।” यह बयान हाल के लॉ एंड ऑर्डर विवादों के बीच आया, जहां अखिलेश ने कहा कि कानून व्यवस्था शून्य हो चुकी है। उन्होंने PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समाज को मजबूत करने का संकल्प लिया।
BJP ने इसका जवाब देते हुए कहा कि सपा केवल राजनीतिक नुकसान की भरपाई कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read