HomeUTTAR PRADESHगाजियाबाद में 30 फीट जमीन धंसी: 5 गाड़ियां फंसी, राहत कार्य शुरू

गाजियाबाद में 30 फीट जमीन धंसी: 5 गाड़ियां फंसी, राहत कार्य शुरू

लखनऊ, 31 जुलाई ।गाजियाबाद के मोहन नगर इलाके में भारी बारिश के बाद एक मुख्य सड़क पर 30 फीट गहरा गड्ढा बन गया, जिसमें 5 गाड़ियां फंस गईं। यह घटना देर रात 2 बजे की है, जब बारिश के कारण सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया।
गाजियाबाद पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में जुटी हैं। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। गाजियाबाद के डीएम राकेश कुमार ने बताया, “हमने क्षेत्र को सील कर दिया है और वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था की गई है। सड़क के नीचे पुरानी सीवर लाइन के रिसाव को इस घटना का कारण माना जा रहा है।”
स्थानीय निवासियों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मोहन नगर के निवासी रमेश यादव ने कहा, “पिछले कई महीनों से सीवर की समस्या थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।” प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read