HomeCITYलखनऊ में कोरोना का क़हर जारी , 3 की मौत, 152 लोग...

लखनऊ में कोरोना का क़हर जारी , 3 की मौत, 152 लोग संक्रमित

लखनऊ,संवाददाता | उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज भी खबर लिखे जाने तक कोरोना पॉसिटिव मरीज़ों का आंकड़ा 152 के नीचे नहीं आ सका | यही नहीं बल्कि केजीएमयू में भर्ती तीन मरीजों की मृत्यु हो गई इनमें 50 वर्षीय पुरुष अमीनाबाद निवासी है जिसे 7 जुलाई को भर्ती किया गया था। मरीज शुगर और किडनी का पेशंट था। कार्डियोपलमोनरी अरेस्ट की वजह से उसकी मृत्यु दोपहर तीन बजे के क़रीब हो गई। इसके अलावा अलीगंज निवासी 61 वर्षीय पुरुष कि मंगलवार सुबह छह बजे कोरोना से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक़ उसे 12 जुलाई की भर्ती किया गया था | सुल्तानपुर के रहने वाले 60 वर्षीय पुरुष का भी आज प्रातः कोरोना वायरस के कारण निधन हो गया | मृतक को कल शाम को भर्ती किया गया था। मृतक शुगर पेशंट था।
मंगलवार को कोरोना से जहाँ 152 लोग संक्रमित पाए गए वहीँ इसमें आशियाना स्थित एंबुलेंस सेवा 102 के 11 कर्मचारी शामिल हैं। जबकि गोमतीनगर व अलीगंज में यह संक्रमण तेज़ी से बढ़ रहा है। गोमतीनगर में 12 व अलीगंज में 10 लोग वायरस की गिरफ्त में आ गए हैं। उधर अमीनाबाद में छह, चौक में पांच लोग संक्रमण की चपेट में आए हैं। इसके अलावा रायबरेली रोड में 5 ,जानकीपुरम में 6 और गनेशपुर में 8 लोग और पॉजिटिव मिले हैं। यही नहीं सूत्र बताते हैं कि ठाकुरगंज थाने के दरोगा विनय मिश्रा की रिपोर्ट भी पॉसिटिव आई है | हालाँकि थाना तालकटोरा के उपनिरीक्षक चंद्रभान वर्मा को भी कोरोना वायरस ने अपनी ज़द पर ले लिया है |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read