HomeCITYगृहमंत्री 15 जून को लखनऊ में सिपाही अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र और...

गृहमंत्री 15 जून को लखनऊ में सिपाही अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र और पंचायत चुनाव पर मंथन करेंगे

लखनऊ, 7 जून। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के 15 जून को लखनऊ दौरे की तैयारियां जोरों पर हैं। जानकारी के अनुसार, गृहमंत्री 7,000 सिपाही अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती के नए चयनित जवानों को सम्मानित किया जाएगा, जो राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करेगा।इसके अलावा, गृहमंत्री का दौरा आगामी पंचायत चुनावों के लिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ पंचायत चुनाव की रणनीति पर चर्चा करेंगे। इस बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में पार्टी की स्थिति मजबूत करने और संगठनात्मक तैयारियों पर मंथन होगा। लखनऊ पुलिस और प्रशासन ने गृहमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए विशेष इंतजाम शुरू कर दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read