HomeCITY13 साल के लड़के की फोन चलाते-चलाते मौत
13 साल के लड़के की फोन चलाते-चलाते मौत
लखनऊ, 16 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इंदिरानगर थाना क्षेत्र के परमेश्वर एन्क्लेव कॉलोनी, शिवाजीपुरम में बुधवार रात एक दर्दनाक घटना घटी, जिसमें 13 साल के विवेक कश्यप की मोबाइल फोन पर फ्री फायर गेम खेलते-खेलते मौत हो गई। विवेक बिस्तर पर अचेत अवस्था में पड़ा मिला। उसकी बहन चांदनी ने बताया कि वह रोजाना रात 10 से 11 बजे तक फ्री फायर गेम खेलता था और इस दौरान किसी से बात नहीं करता था। अगर कोई डिस्टर्ब करता तो गुस्सा हो जाता और सामान फेंकने लगता। बहन ने कहा, “वह काम से लौटने के बाद गेम में डूब जाता था। घटना वाले दिन वह सुबह से ही गेम खेल रहा था और काम पर भी नहीं गया।”परिवार मूल रूप से सीतापुर के नैमिष ठाकुर नगर का रहने वाला है। विवेक दो भाइयों में छोटा था। बड़ा भाई लक्ष्मण मुंशी पुलिया के पास अपने परिवार के साथ रहता है। पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी। मां प्रेम कुमारी और तीन बहनें अंजू, चांदनी व पिंकी घरेलू कामकाज संभालती हैं। विवेक तकरोही में एक परचून की दुकान पर काम करता था। बहन चांदनी ने पुलिस को बताया, “दोपहर 12 बजे मैं बर्तन धोने गई थी। लौटकर देखा तो विवेक बिस्तर पर पड़ा था, मोबाइल में फ्री फायर चल रहा था। लगा सो रहा है, क्योंकि अक्सर गेम खेलते सो जाता था। मैंने मोबाइल बंद कर चार्जिंग पर लगा दिया और चादर ओढ़ा दी। शाम को खाना खाने के लिए बुलाया तो कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला। चीखने पर पड़ोसी आए और लोहिया अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।”पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है, लेकिन मौत की सटीक वजह स्पष्ट नहीं हुई। विवेक की मौत पर बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दादी सदमे में हैं। पुलिस जांच कर रही है। यह घटना मोबाइल गेम के खतरे को उजागर करती है। लखनऊ में बीते दो महीनों में मोबाइल या अन्य कारणों से तीन बच्चों की मौत हुई है: 22 अगस्त को सिद्धार्थ ने सुसाइड नोट छोड़कर फांसी लगाई, 15 सितंबर को यश का शव फंदे पर मिला, और अब विवेक की यह घटना।
Post Views: 189