क्षेत्रीय पार्षद लईक आग़ा के भाई भी रहे उपस्थित
लखनऊ, 29 मई। आगामी बकरीद (ईद-उल-अजहा) के त्योहार से पहले नगर निगम की ओर से एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें सभी लोगों से अपील की गई कि वे हर साल की तरह इस साल भी सड़कों पर जानवरों के अवशेष न फेंके। गोल्डन पैलेस में आयोजित इस बैठक में नगर निगम जोन 6 के जोनल अधिकारी, पुलिस अधिकारी और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर नगर निगम के जोन 6 के ज़ोनल अधिकारी ने भी मौजूद सम्मानित लोगों से आग्रह किया कि नगर निगम द्वारा बनाए गए पॉइंट पर ही आप सभी लोग कुर्बानी के जानवर के अवशेष फेंके। इस अवसर पर उपस्थित पुलिस प्रशासन ने भी लोगों से अपील की है, वो केवल नगर निगम द्वारा बनवाए गए पॉइंट्स पर ही अपने कुर्बानी के जानवरों के अवशेष फेंके।

इस अवसर पर कश्मीरी महिला वार्ड के सभासद लईक आगा के भाई ने अपने क्षेत्रवासियों से अनुरोध किया कि वे इस त्योहार को धूमधाम से मनाएं, लेकिन कुर्बानी के बाद जानवरों की खाल और अन्य अवशेषों को सड़कों पर न फेंकें। सभासद लईक आगा ने हमेशा ही ऐसे त्योहारों के लिए भाईचारा बनाए रखने के लिए लोगों से अपील जरूर की है चाहे वह बकरीद हो या फिर होली । उन्होंने हर उस त्यौहार को शांतिपूर्ण मनाए जाने की अपील की है जिससे किसी वर्ग विशेष को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता हो। इस संदर्भ में वो हमेशा सक्रिय रहे हैं । उनके क्षेत्र के अधिकतर मोहल्लों में बकरीद के दौरान कभी भी जानवरों के अवशेष सड़कों पर नहीं देखे गए। फिर भी, वे हर साल इस मुद्दे पर जागरूकता फैलाने के लिए निरंतर प्रयास करते हैं। उनके ही प्रयासों से बुनियाद बाग में हर साल गड्ढे खुदवाए जाते हैं, जहां लोग कुर्बानी के बाद जानवरों के अवशेष दफन कर सकते हैं। लईक आगा ने बैठक में कहा कि बकरीद बलिदान और कुर्बानी का पवित्र त्योहार है, लेकिन सड़कों पर अवशेष फेंकने से अन्य धर्म के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इन अवशेषों को सड़कों पर फेंकने के बजाय जमीन में दफन करें।लईक आगा ने इस बात पर जोर दिया कि सभी को अपनी धार्मिक परंपराओं का सम्मान करना चाहिए, लेकिन साथ ही दूसरों की भावनाओं का भी ख्याल रखना जरूरी है। बैठक में मौजूद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने भी इस पहल का समर्थन किया और लोगों से सहयोग की अपील की। इस अवसर पर लईक आगा की पूरी टीम भी मौजूद थी, जिन्होंने इस मुद्दे पर अपने विचार व्यक्त किए। यह कदम न केवल स्वच्छता को बढ़ावा देगा, बल्कि सामाजिक सद्भाव को भी मजबूत करेगा।




