HomeDELHI दिल्ली में स्कूलों को बम की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई

 दिल्ली में स्कूलों को बम की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई

लखनऊ, 14 जुलाई। दिल्ली के चाणक्यपुरी और द्वारका क्षेत्रों में आज सुबह नेवी स्कूल और सीआरपीएफ स्कूल को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। दिल्ली पुलिस के बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड ने तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू किया, जिसमें कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। डीसीपी (साउथ वेस्ट) रोहित मीणा ने बताया कि धमकी भेजने वाले की तलाश के लिए साइबर सेल सक्रिय है। इस घटना के बाद लखनऊ के पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र सिंह ने शहर के सभी स्कूलों को सतर्क रहने और सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने के निर्देश दिए। लखनऊ के गोमती नगर और हजरतगंज के स्कूलों में अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read