HomeCITYमशहूर शायर मुनीर आलम मुनीर लखनवी के इंतकाल पर मज़हर अमीर ने...

मशहूर शायर मुनीर आलम मुनीर लखनवी के इंतकाल पर मज़हर अमीर ने किया रंज व गम का इज़हार

लखनऊ, 6 जून । लखनऊ की तहज़ीब और अदब की दुनिया का एक सितारा, मशहूर शायर मुनीर आलम मुनीर लखनवी का हाल ही में इंतकाल हो गया। इस दुखद खबर ने लखनऊ के अदब प्रेमियों और शायरी की महफिलों को गहरे सदमे में डुबो दिया।

इंदारा ए मूसा काज़िम अस के संस्थापक मज़हर अमीर ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि मुनीर आलम न केवल एक महान शायर थे, बल्कि एक नेकदिल और बेहतरीन इंसान भी थे। उनके जाने से लखनऊ की तमीज़ और तहज़ीब का शहर एक ऐसी कमी महसूस कर रहा है, जिसे भर पाना मुश्किल है , मज़हर अमीर ने अपने शोकसंदेश में कहा, “मुनीर आलम मुनीर लखनवी सिर्फ शायरी की दुनिया के नायक ही नहीं थे, बल्कि उनकी शख्सियत में वह जादू था जो हर महफिल को रौशन कर देते थे ।उनकी शायरी में लखनऊ की गंगा-जमुनी तहज़ीब की खुशबू बसी थी। वह हमारी कमेटी के नायब सदर थे और हर साल ऑल इंडिया महफिल हिस्सा लिया करते थे। उनकी निज़ामत और शायरी ने कई बरसों तक महफिलों को यादगार बनाया।”उन्होंने आगे कहा, “मुनीर साहब का अखलाक, उनकी खुशमिजाजी और मजहबी सोच हर किसी को प्रभावित करती थी। वह हर मजलिस और महफिल में अपनी खास शख्सियत के साथ नुमायां नज़र आते थे। उनकी कमी न केवल हमारी कमेटी को, बल्कि पूरे अदबी जगत को हमेशा खलेगी।”मज़हर अमीर की ओर से यह भी अपील की गई कि लोग मुनीर आलम मुनीर लखनवी की मगफिरत के लिए सूरह-ए-फातिहा पढ़ेकर उन्हें बख्श दें।

उन्होंने कहा, “हम तमाम लोगो से गुज़ारिश करते हैं कि मुनीर साहब की रूह की शांति के लिए दुआ करें। वह एक ऐसे शायर और इंसान थे, जिनकी यादें और उनकी शायरी हमेशा हमारे दिलों में ज़िंदा रहेंगी।”लखनऊ की अदबी दुनिया ने मुनीर आलम जैसे शायर को खोकर एक बड़ा नुकसान सहा है। उनकी शायरी और उनकी शख्सियत लखनऊ की तहज़ीबी विरासत का एक अनमोल हिस्सा थी। मज़हर अमीर ने कहा, उनकी कमेटी और उनके चाहने वाले इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के साथ हैं और उनकी याद को हमेशा संजोकर रखेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read