लखनऊ, 16 सितंबर ।लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र में एक 13 वर्षीय किशोर यश ने ऑनलाइन गेम ‘फ्री फायर’ में अपने पिता की जमा पूंजी 14 लाख रुपये गंवाने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यश के पिता सुरेश, जो एक किसान हैं, ने अपनी जमीन बेचकर यह राशि जमा की थी। बैंक स्टेटमेंट से पता चला कि यश ने कई महीनों तक गेम में इन-ऐप खरीदारी की। पिता की डांट से आहत यश ने यह कदम उठाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और ऑनलाइन गेमिंग के खतरों को लेकर जागरूकता अभियान शुरू करने की योजना बनाई है। स्थानीय समुदाय में इस घटना से सदमा है, और लोग बच्चों पर डिजिटल गेम्स के प्रभाव को लेकर चिंतित हैं।



