HomePOLITICSआरपीआई को मिले उत्तर प्रदेश में हिस्सेदारी : डॉ. रामदास आठवल

आरपीआई को मिले उत्तर प्रदेश में हिस्सेदारी : डॉ. रामदास आठवल

लखनऊ,संवाददाता। लखनऊ में आज आरपीआई द्वारा रवींद्रालय, चारबाग में आयोजित स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। स्वागत सम्मान में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री, भारत सरकार डॉ. रामदास आठवले को सम्मानित किया गया।
रामदास आठवले एनडीए सरकार में लगातार तीसरी बार मंत्री बने हैं।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा,जैसे अपना दल, निषाद पार्टी को उत्तर प्रदेश सरकार में हिस्सेदारी मिली है, वैसे ही रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) को भी उत्तर प्रदेश में हिस्सेदारी मिलनी चाहिए। लोकसभा चुनाव 2024 में उत्तर प्रदेश से भाजपा को 70 सीटें मिलने की उम्मीद को झटका लगा है। अपने दम पर केवल 33 सीटें भाजपा को मिली है। विपक्षी पार्टियों के संविधान में बदलाव, आरक्षण हटाओ के झूठ से भाजपा को नुकसान हुआ है। इसलिए उत्तर प्रदेश में भाजपा को आरपीआई को साथ में लेने की आवश्यकता है।

डॉ. रामदास आठवले एनडीए सरकार में लगातार तीसरी बार मंत्री बनने के बाद आरपीआई द्वारा रवींद्रालय, चारबाग में आयोजित स्वागत एवं सम्मान समारोह में शिरकत करने के लिए लखनऊ आये थे।

पत्रकार वार्ता के दौरान केंद्रीय मंत्री ने हाथरस घटना को लेकर कहा कि जिस बाबा के सत्संग में भगदड़ हुई, उसकी संपत्ति कुर्क करके जिन गरीब परिवारों के लोगों की मौत हुई है, उन्हें मुआवजा देना चाहिए। इसके लिए वह मुख्यमंत्री जी से बात करेंगे। हाथरस में 121 लोगों की मौत की घटना बेहद दुःखद एवं गंभीर है। जल्द आयोजक की गिरफ्तारी होगी। मुख्यमंत्री योगी जी के निर्देश पर रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में कमेटी गठित हुई है, जो मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। जो भी दोषी हैं, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।

डॉ. रामदास आठवले ने कहा कि लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की जनता को इंडिया गठबंधन द्वारा आरक्षण हटाने, संविधान खत्म करने का झूठ फैलाकर एनडीए सरकार के खिलाफ ब्लैकमेल किया गया। इसलिए भाजपा की सीटें कम हुई। इसके बावजूद केंद्र में एनडीए की सरकार बनी, इससे ये साबित होता है कि मोदी जी की लोकप्रियता कम नहीं हुई। मोदी जी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनकर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय जवाहरलाल नेहरू के रिकॉर्ड की बराबरी की। प्रधानमंत्री मोदी जी ने हमेशा संविधान का सम्मान किया है।
प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश की इकोनॉमी विश्व में 10 वें से 5 पर आ गयी। अबकी बार उसे तीसरे नम्बर पर ले जाने का लक्ष्य है। महिला आरक्षण जैसा शानदार बिल पास हुआ, जो कभी बाबा साहेब का सपना था। मोदी जी ने बाबा साहेब का संविधान जम्मू कश्मीर में लागू किया। संविधान लागू होने से जम्मू-कश्मीर के एससी/ एसटी/ ओबीसी को आरक्षण मिला है।। बड़ी संख्या में नेशनल हाइवे बन रहे हैं, जिससे देश का इन्सफ्रास्ट्रकचर मजबूत हुआ है। मोदी सरकार ने देश के 80 करोड़ लोगों को 5 साल तक फ्री अनाज देने का निर्णय, 3 करोड़ लोगों को प्रधानमंत्री आवास देने का निर्णय बेहद सराहनीय है।

केंद्रीय मंत्री डॉ. रामदास आठवले ने कहा कि आगामी कुछ महीनों बाद महाराष्ट्र में चुनाव है। एनडीए गठबंधन वहां 170 से 180 सीटें जीतकर सरकार बनाने जा रहा है। आरपीआई ने भी वहां 8 से 10 विधानसभा सीटों की मांग की है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि लालू प्रसाद यादव जी कह रहे हैं कि अगस्त में केंद्र की एनडीए सरकार गिर जाएगी। वह झूठे सपने देख रहे हैं। एनडीए के पास पूर्ण बहुमत है। ये सरकार पूरे 5 साल चलेगी। आगामी 25 से 30 सालों तक भाजपा सरकार कहीं नहीं जाने वाली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read